इटारसी: भाजपा अनुसूचित जनजाति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने इटारसी विधायक कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात की
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे इटारसी स्थित विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा के कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जनजाति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने विधायक को संगठन की नई जिम्मेदारी मिलने पर चर्चा की और क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया। विधायक ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।