पौड़ी: त्रिपालीसैंण-थलीसैंण मार्ग पर परचून के सामान से लदा ट्रक हुआ दुर्घटना, चालक व परिचालक सुरक्षित
Pauri, Garhwal | May 12, 2025 त्रिपालीसैंण-थलीसैंण मोटर मार्ग पर बघेली गांव के समीप एक परचून के सामान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पैठाणी सुनील रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।