पौड़ी: पौड़ी पुलिस ने समय रहते वन क्षेत्र में उपजी भांग को किया नष्ट, मादक पदार्थों की तस्करी पर लगेगा प्रभावी अंकुश
Pauri, Garhwal | May 12, 2025 पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने थाना क्षेत्र में ड्रग तस्करी और मादक पदार्थों से संबंधित मामलों में प्रभावी अंकुश लगाने को निर्देशित किया है। जिसके तहत सोमवार दोपहर 3 बजे थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रांतर्गत चीला नहर पटरी क्षेत्र में स्थित ग्राम कुनाऊ के आसपास वन क्षेत्र में ऊपजी भांग के पौधों को नष्ट करने को कहा।