पौड़ी: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पौड़ी पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर रूट डायवर्जन व साइन बोर्ड स्थापित किए
Pauri, Garhwal | May 12, 2025 चारधाम यात्रा के सफल संचालन व श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यात्रा मार्गों पर रुट डायवर्जन व अन्य यातायात सम्बन्धी साइन बोर्ड लगाए गये हैं। एसएसपी पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौड़ी पुलिस चारधाम यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा हेतु कटिबद्ध है।