पौड़ी: पौड़ी के सतपुली नगर में बढ़ रहा बंदरों का आतंक, एक बुजुर्ग महिला को किया घायल
Pauri, Garhwal | May 12, 2025 पौड़ी जिले के सतपुली में बंदरों का आतंक बढ़ रहा है । बंदरों के आतंक से सतपुली नगर की एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई । जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्थानीय निवासी पारुल माहेश्वरी ने सोमवार शाम 4 बजे बताया कि नगर में लगातार बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। बंदरों द्वारा इससे पहले भी कई लोगों को घायल किया गया है।