पौड़ी: जनपद के नागेंद्र ने रिवर्स पलायन कर स्वरोजगार की उम्मीद जगाई, मुर्गी पालन से कमाई लाखों की धनराशि
Pauri, Garhwal | May 12, 2025 जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड बीरोंखाल के युवाओं ने यह साबित कर दिखाया है कि यदि सरकारी योजनाओं का सही दिशा में उपयोग किया जाए, तो ग्रामीण क्षेत्र में रहकर भी आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण संभव है। क्षेत्र के युवाओं ने सरकार की मुर्गी पालन जैसी योजना का लाभ उठाकर सफलता की मिसाल कायम की है।