सवायजपुर: पचदेवरा पुलिस ने ऑपरेशन पाताल के तहत चक पुलिया से एक अधेड़ को एक तमंचा व दो कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे आपरेशन पाताल के तहत पचदेवरा पुलिस ने शुक्रवार को चक पुलिया से एक अधेड़ को एक तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अधेड़ के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।