शंभूपुरा में चलाया सफाई अभियान, युवाओं ग्रामीणों ने लगाई झाड़ू।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। लंबे समय से कचरा व गंदगी की जद में शंभूपुरा कस्बा सफाई की पुकार कर रहा था लेकिन ग्राम पंचायत की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा था, जिसकी वजह से नालियां जाम थी, जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए, क्योकि राजनीति में आपसी मतभेद के चलते सांसद मद से मिला स्वच्छता रथ पंचायत में खड़ा खड़ा खुद धूल मिट्टी खाता रहा लेकिन कभी शंभूपुरा में नही चला जिसका मुख्य कारण सिर्फ यही था कि स्थानीय सरपंच विधायक गुट से था तो वही स्वच्छता रथ सांसद मद से मिला हुआ था, ओर इसी गुटबाजी का खामियाजा शंभूपुरा की जनता ने पिछले 7 साल तक भुगता, जिससे क्षेत्र कि जनता में इस कार्यकाल को लेकर हमेशा ही खासा रोष देखने को मिला ही।
यह रोष अब एक बदलाव में बदल गया और युवाओं ने इसका बीड़ा उठाते हुए रविवार को क्षेत्र में स्वच्छता महाअभियान चलाया ओर रविवार सुबह ही सुबह बड़ी संख्या मे�