भाजपा के वरिष्ठ नेता ओर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में उतरे, बढ़ सकती है भाजपा प्रत्याशी की चिंता।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में नगर निकाय चुनाव में रोज कुछ नया देखने को मिल रहा है, जहाँ वार्ड 53 में भाजपा से टिकिट मांगा ओर नही मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली एडवोकेट रुचिका सोमाणी पहले ही भाजपा कोंग्रेस के लिए चुनोती बनी हुई है वही अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पालिका चेयरमैन महेश ईनाणी "काका" के मैदान में आने और सोमाणी के समर्थन में मतदान की अपील करने पर चित्तौड़ की राजनीति में हंगामा मच गया।
ईनाणी ने निर्दलीय प्रत्याशी रुचिका के कार्यलय का उदघाटन करने के साथ ही घर घर जाकर रुचिका को जिताने की अपील की, उन्होंने कहा कि ये निर्दलीय चुनाव लड़ने ओर जितने का रास्ता हमें स्थानीय विधायक आक्या ने ही तो दिखाया है, जब चित्तौड़ की जनता एक निर्दलीय विधायक बना सकती है तो निर्दलीय पार्षद क्यो नही�