रोड जाम कर कॉलोनी के लोगो की बाड़ाबंदी की, क्षेत्रवासी परेशान।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। शहर के उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी के अरिहंत विहार में सोमवार शाम को कुछ सरकारी कर्मचारियों द्वारा सरकारी नियम कानून को ताक में रखते हुए तानाशाही का मामला सामने आया।
जानकारी के अनुसार वार्ड 25 अरिहंत विहार में दो सड़को के बीच छुटी हुई गार्डन की जमीन विवाद का कारण बनी हुई है, जहा इसी कॉलोनी में पीछे रहने वाले लोगो की मांग है कि हमें ओर निर्माण सामग्री ले जाने वाले बड़े वाहनों को जाने आने के लिए 30 फिट रोड दिया जाए लेकिन उसी कॉलोनी में आगे रहने वाले कुछ लोग उस रोड को भी निजी बताते हुए आये दिन पीछे जाने वाले वाहनों को रोकते रहते है और इधर से निकलने वालो के साथ अभद्रता करते रहते है।
सोमवार को मिट्टी का डंपर आ रहा था तो उसे रेलवे कर्मी सुरेश टांक, यूनियन बैंककर्मी राधेश्याम गुर्जर, शिवलाल चौबीसा नगरपालिका कर्मचारी ओर जितेंद्र आडवाणी निजी फाइनेंस कर्�