वाराणसी एनकाउंटर में मारे गए TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू का शव पहुंचा पैतृक गांव, जुटी भीड़
चतरा। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ATS के साथ मुठभेड़ में मारे गए TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू का शव सोमवार सुबह उसके पैतृक गांव पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही आसपास के इलाकों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई।
बृजेश गंझू की रविवार को वाराणसी में उत्तर प्रदेश ATS के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें मारा गया था,आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत पैतृक गांव लाया गया।
पैतृक गांव में अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।