पिपरई: वार्ड क्रमांक तीन में पार्षद ने किया निर्माणाधीन सीसी रोड का निरीक्षण
पिपरई नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 3 में निर्माणाधीन सीसी रोड का पार्षद प्रदीप यादव ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे निरीक्षण किया। उन्होंने परमाल सिंह यादव के निवास से नगर परिषद तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य आमजन को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना है।