दाहिने हाथ में हथकड़ी, सिर पर सफेद टोपी... काले लिबास में कोर्ट पहुंचा अली अहमद
📍 प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद सोमवार को झांसी जेल से प्रयागराज की एडीजे कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया।
करेली थाने में दर्ज रंगदारी और हत्या के प्रयास के मामले में सुनवाई के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अली को अदालत में पेश किया गया।
🚔 कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा
प्रिजन वैन से उतरते समय अली के दाहिने हाथ में हथकड़ी लगी थी। वह सिर पर सफेद टोपी और काले लिबास में नजर आया। पुलिसकर्मियों और वकीलों के घेरे में उसे एडीजे कोर्ट तक ले जाया गया।
अदालत में पेशी के दौरान अली पुलिस की निगरानी के बीच अपने अधिवक्ता से बातचीत और कानूनी सलाह-मशविरा करता दिखाई दिया।
👀 पहनावे ने दिलाई अतीक की याद
अली के पहनावे ने उसके पिता अतीक अहमद की अदालत में होने वाली पेशियों की तस्वीरें याद दिला दीं। अतीक को भी कई बार अदालत में पेशी के दौरान पारंपरिक लिबास में देखा �
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 21, 2026