मझोली: मझौली में जिला कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया, अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए
जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह बुधवार दोपहर 1 बजे मझौली पहुंचे यहां पर उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। अमृत सरोवर योजना सहित तमाम योजनाओं की समीक्षा जिला कलेक्टर के द्वारा की गई।इस दौरान तहसीलदार और अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।