कनाट प्लेस: कांग्रेस पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी ने संसद भवन में ली शपथ, पहली बार बनीं हैं सांसद
कांग्रेस पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी ने संसद भवन में सदस्यता ग्रहण की. प्रियंका गांधी ने संविधान की किताब हाथ में लेकर शपथ ली. लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रियंका गांधी को शपथ दिलाई. प्रियंका गांधी ने हिंदी में शपथ पढ़ा. प्रियंका गांधी साड़ी में संसद भवन पहुंची थी. दर्शक दीर्घा में प्रियंका गांधी के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे.