कनाट प्लेस: नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भाजपा विधायकों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल पर उठाए सवाल
दिल्ली विधानसभा के नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार 1 बजे प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायकों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली सरकार की शिक्षा मॉडल पर सवाल उठाया है . उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का शिक्षा मॉडल महल दिखावा है हर साल हजारों बच्चों को फेल कर स्कूल से निकाल दिया जाता है, आम आदमी पार्टी की शिक्षा नीति फेल है.