मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में केंद्र सरकार अधिकारियों पर दबाव बनाकर आम आदमी पार्टीके वोट कटवा रही है। उन्होंने बगैर नाम लिए प्रेस वार्ता में कहा कि एक डीएम ने अपने अंतर्गत आने वाले सात सहायक चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उन्हें आम आदमी पार्टी के 20000 वोट काटने हैं।