आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में अब 80 हजार और लोग वृद्धावस्था पेंशन के पात्र हैं जिसके साथ ही ऐसे लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 5.3 लाख हो गई है। केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुआ कहा कि दिल्ली सरकार सामाजिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.