लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद भवन में दाखिल होने से पहले बहन प्रियंका गांधी की अपने मोबाइल से फोटो खींची.दरअसल गुरुवार सुबह 11:00 बजे प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव जीतने के बाद शपथ लेने के लिए पहली बार लोकसभा पहुंची थी. इस दौरान कांग्रेस सांसद उनके साथ मौजूद थे.