बड़गांव: सलूम्बर: राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण, विकास रथ यात्राओं का सफल समापन
राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ पर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में संचालित विकास रथ यात्राओं का सफल समापन हुआ। 15 दिनों तक 7 एलईडी मोबाइल वैन गांव-ढाणी तक पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देती रहीं। जगह-जगह आमजन ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और पारंपरिक नृत्य के साथ रथों का स्वागत किया।