मुज़फ्फरनगर: भगवान वाल्मीकि प्राचीन मंदिर समिति के पदाधिकारी के द्वारा डीएम कार्यालय पर पहुंचकर मंदिर के निर्माण को लेकर सोपे ज्ञापन
भगवान वाल्मीकि प्राचीन मंदिर समिति के पदाधिकारी के द्वारा शुक्रवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मुलाकात की। जहां पर उनके द्वारा कहा कि मोहल्ला आबकारी में काफी समय से एक वाल्मीकि मंदिर है। जो जर्जर हालत में है। जिसको लेकर मंदिर का पुण्य निर्माण कराया जा रहा है। जिसको लेकर एमडीए विभाग के द्वारा वहां पर जाकर मंदिर के निर्माण को रुकवा दिया गया।