खालापार में बृहस्पतिवार को प्राइवेट कर्मचारी के द्वारा सेफ्टी टैंक से सफाई कार्य किया जा रहा था। अचानक सेफ्टी टैंक पलट गया जिसमें दबने से मनीष नामक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तुरंत ही वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा पूरी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।