मुज़फ्फरनगर: गांव रोनी हरजीपुर में सेनापति धीर सिंह की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर अग्रवाल मार्केट में राजपूत समाज की हुई बैठक
चरथावल क्षेत्र के गांव रोनी हाजीपुर पृथ्वीराज चौहान के सेनापति धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा को लेकर अग्रवाल मार्केट में राजपूत समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें उन्होंने कहा कि शासन के द्वारा गत दिनों मूर्ति निर्माण को रुकवा दिया गया था। लेकिन अब 15 फरवरी को राजपूत समाज के द्वारा सेनापति धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा को लगाया जाएगा।