सिविल लाइन थाना प्रभारी ओपी सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रणपाल सिंह के द्वारा बझेड़ी अंडरपास के पास से एक शातिर वाहन चोर सुफियान पुत्र इनाम को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई जुपिटर स्कूटर बरामद की है। जिसे पुलिस के द्वारा बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है।