मुज़फ्फरनगर: 11 फरवरी को RO और ARO की परीक्षा को लेकर जिला पंचायत सभागार में एडीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी राजस्व गजेंद्र सिंह ने 11 फरवरी को होने वाली RO व ARO की परीक्षा को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा केंद्रों पर रहने वाले अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निष्पक्ष एवं नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि सभी लगातार पहले भी कई परीक्षा करवा चुके हैं।