मुज़फ्फरनगर: वीरेंद्र वर्मा विचार मंच के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की उठाई मांग
बृहस्पतिवार को वीरेंद्र वर्मा विचार मंच के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम एसडीएम कार्यवाहक को सौंपा। जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के दलित मजदूर और किसानों के हक की लड़ाई जीवन भर लड़ते रहे है।