विमुक्ति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
--
शासन के निर्देशानुसार जिला स्तर पर स्वामी मेरिज गार्डन गुना रोड अशोकनगर मे विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। कार्यक्रम में जिले के समस्त ब्लॉकों से विमुक्त घुमंतू और अर्थ घुमंतु वर्ग से जनप्रतिनिधि एवं समाजजन तथा विमुक्त जाति छात्रावासों के छात्र छात्रा एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विमुक्ति दिवस के संबंध में उपस्थित समाज के लोगों को जानकारी दी गई व शासन द्वारौं चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विमुक्त जाति छात्रावासों से आए हुए छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी विमुक्ति दिवस के उपलक्ष में अपने विचार रखें व उपस्थित समाजजनों का मार्गदर्शन किया गया कार्यक्रम के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
#ashoknagar