सीएम हेल्पलाइन में विभागों ने प्राप्त की ए ग्रेड - कलेक्टर
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित
--
सीएम हेल्पलाइन में जिले के सभी विभागों द्वारा ए ग्रेड प्राप्त किया गया है। इस कार्य के लिए सभी विभाग बधाई के पात्र हैं। यह बात कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कही।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रसूति सहायता, जननी सुरक्षा योजना से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संबंधित प्रकरणों में पात्र किसनों के दस्तावेजों एवं अभिलेखों का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। प्रसूति सहायता एवं जननी सुरक्षा योजना से संबंधित प्रकरणों में पात्र महिलाओं को समय पर सहायता राशि का लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए की सीएम हेल्पलाईन की पुरानी शिकायतों का निराकरण कराये। साथ ही उन्होंने सीएम हेल्पलाईन में 100 दिवस एवं 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविरों में प्राप्त शिकायतों को समय सीमा निर्धारित कर उनका निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व न्यायालय का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। राजस्व विभाग के तहत नामांतरण एवं बटवारा को आरसीएमएम पर अपडेट किये जाने के निर्देश संबंधितों को दिये। उन्होंने बलराम जयंती एवं जन्माष्ठमी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का प्लान तैयार कर कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिए।
सीएम हेल्पलाइन एवं जन विश्वास शिविरों में शिकायतों का निराकरण करने पर अधिकारी सम्मानित
बैठक में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने विभागों द्वारा माह जुलाई 2026 में प्राप्त शिकायतों का निराकरण कर ए ग्रेड प्राप्त करने पर एल-1,एल-2 अधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत ए ग्रेड प्राप्त करने पर सामाजिक न्याय विभाग,योजना एवं सांख्यिकी विभाग,खाद्य विभाग,नगरीय विकास,ऊर्जा,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जनजातीय कार्य विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, श्रम, कृषि,परिवहन,सहकारिता,स्कूल शिक्षा विभाग के एल-1,एल-2 अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जनविश्वास अभियान 2026 अंतर्गत आयोजित शिविरों में लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती माधुरी पटेल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोकनगर श्री शैलेन्द्र यादव द्वारा आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण करने पर सम्मानित किया गया।
बैठक में फार्मर आईडी,आयुष्मान कार्ड,आधार कार्ड अपडेशन,समग्र आईडी ई-केवायसी,निर्माण कार्यो,भू-आवंटन,न्यायालयीन प्रकरण,पुराने क्षतिग्रस्त भवनों को गिराये जाने की कार्यवाही,फॉर्मर रजिस्ट्री,ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, आंगनवाडी तथा स्कूलों का अधिकारियों द्वारा शेड्यूल बनाकर निरीक्षण किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती माधुरी पटेल,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन,श्री आर.बी.सिण्डोस्कर एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#ashoknagar