संडे ऑन साइकिल रैली आयोजन के साथ तीन दिवसीय आयोजन संपन्न
--
खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार एवं श्री अंतर सिंह कनेश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय खेल दिवस आयोजन 28 से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित किए गए। प्रथम दिवस एथलेटिक्स कराते एवं बैडमिंटन के मैत्री मैच कराए गए। 29 अगस्त 2026 को मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस आयोजन में समस्त खेलों के खिलाड़ियों के अलावा खेल प्रशिक्षक एवं आमजन उपस्थित रहे और मेजर ध्यानचंद जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। तीसरे दिवस 30 अगस्त 2026 को फिट इंडिया के तहत साइकिल रैली आयोजित हुई। इस रैली का आयोजन राणा शशिन्द्र पार्क से स्टेशन रोड तक किया गया। प्रभारी खेल अधिकारी श्री अरुण रघुवंशी ने बताया कि तीन दिवसीय खेल आयोजनों का उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल भावना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना एवं स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना है। प्रधानमंत्री जी के मूल मंत्र एक घंटा खेल के मैदान में को अपनाकर युवा छात्र-छात्राएं खुद को फिट रख सकते हैं। अधिक से अधिक युवा खेल मैदान से जुड़े और स्वस्थ जीवन शैली को अपना कर देश को विकसित बनाने में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित हों यही आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
#ashoknagar