सोरांव: मऊआइमा इलाके के ऊंचडीह गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुजुर्ग के साथ की गई मारपीट, शिकायत दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर बुधवार की शाम एक बुजुर्ग पर हमला किया गया। ऊंचडीह ग्रामसभा निवासी नागेंद्र भूषण शुक्ला ने आरोप है कि घर के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें रोका और उन पर 6-7 लोगों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा । उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्होंने 18 जून को मऊआइमा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी ।