🌞 देव छठ मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी। 🙏
आस्था और सूर्योपासना के महापर्व देव छठ के अवसर पर ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के देव छठ मेला में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत एवं उनकी सुविधा के लिए जिला प्रशासन, औरंगाबाद पूरी तत्परता से जुटा है।
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित आवागमन को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
🏕️ आवासन की समुचित व्यवस्था: श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए विभिन्न आवासन स्थल एवं देव थाना के समीप टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर्याप्त प्रकाश, शौचालय एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
🚑 स्वास्थ्य सुविधाएं: मेला क्षेत्र में एम्बुलेंस, आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा दल की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जाएगा।
👮 सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: पर्याप्त पुलिस बल एवं महिला पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के साथ कुंड क्षेत्र में एसडीआरएफ एवं गोताखोरों की तैनाती की गई है।
🚌 निःशुल्क यातायात सुविधा: श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए देव मोड़ से प्रखंड कार्यालय तक तथा माले नगर से बहुआरा मोड़ तक निःशुल्क यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है।
✨ जिला प्रशासन का संकल्प है कि देव छठ मेला में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण मिले।
🙏 जिला प्रशासन, औरंगाबाद की ओर से समस्त छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #ChhathMahaparv #AurangabadBihar #BiharTourism #DistrictAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar