*माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि का अंतरण*
आज दिनांक 10 नवंबर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी के द्वारा राज्य के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पेंशन राशि का अंतरण किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय, औरंगाबाद स्थित सभाकक्ष में किया गया, जिसमें जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों ने भी सहभागिता की।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद, श्रीमती अभिलाषा शर्मा, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह एवं सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री महेश आनंद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि अक्टूबर, 2026 माह के पेंशन भुगतान हेतु औरंगाबाद जिले के कुल 2,72,833 पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल 30 करोड़ 01 लाख 16 हजार 300 रुपये की राशि का अंतरण किया गया है।
इस पहल से जिले के वृद्धजनों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों सहित अन्य पात्र लाभार्थियों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा। सरकार की इस व्यवस्था से पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पारदर्शी एवं सुगम तरीके से पहुंच रही है।
जिला प्रशासन, औरंगाबाद सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
#dbt #pension #socialsecurity #aurangabadadministration #goodgovernance CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar