ढीमरखेड़ा: उमरियापान में नियमों को चुनौती, मालवाहकों से खुलेआम ढोई जा रही सवारियां, पुलिस बनी मूकदर्शक
उमरियापान थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी सामने आई है। थाना के सामने ही मालवाहनों से सवारियां ढोई जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यह सिलसिला लगातार जारी है। मालवाहन का उपयोग केवल सामान ढुलाई के लिए निर्धारित है, लेकिन क्षेत्र में इन्हीं वाहनों से लोगों का परिवहन किया जा रहा है।