भितरवार: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, ग्वालियर रेफर
भितरवार करेरा मुख्य सड़क मार्ग स्थित पार्वती पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद जन सेवक धर्मवीर गुर्जर ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 की मदद से घायल को भितरवार के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।