गुना नगर: न्यू सिटी कॉलोनी में लंबे समय से बीमार चल रहे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गुना शहर की न्यू सिटी कालोनी में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें लक्ष्मीनारायण ओझा ने सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओझा कई समय से बीमार चल रहे थे और मानसिक रूप से भी परेशान थे। तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या करने का कदम उठाया, जिसके बाद उन्होंने अपने घर में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी