गुना नगर: पीजी कॉलेज गुना में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्र संगठन ऑल इंडिया DSO ने एसपी कलेक्टर को दिया ज्ञापन
गुना के पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओ की समस्याओ को लेकर छात्र संगठन ऑल इंडिया DSO ने एसपी कलेक्टर को ज्ञापन दिया है छात्र संगठन ऑल इंडिया DSO का दावा है कि छात्रवृत्ति समस्या के हाल के लिए कॉलेज प्रबंधन ने एक मोबाइल नंबर जारी किया है जिससे छात्रो से रूपयो की ठगी कर छात्राओ को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं ज्ञापन में कार्यवाही की मांग की गई है