गुना नगर: पीजी कॉलेज में छात्रवृत्ति समस्या के लिए जारी नंबर से की गई ठगी, AIDSO ने SP व DM से की शिकायत
पीजी कॉलेज गुना में कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति समस्या को हल करने के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया था, इस नंबर से छात्रों से रुपयों की ठगी कर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। छात्र संगठन ऑल इंडिया डीएसओ ने मामले की शिकायत एसपी और कलेक्टर से करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।