गुना नगर: पठार मोहल्ला में महिला की आंखों में मिर्ची डालकर लूट करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने तलैया मोहल्ला से किया गिरफ्तार
गुना के कोतवाली थाना क्षेत्र के पठार मोहल्ला में दुकान पर बैठी महिला कपूरी बाई साहू की आंखों में मिर्ची डालकर रुपए लूटने वाले आरोपी वसीम उल्लाह उर्फ वसीम करिया को तलैया मोहल्ला से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी नशा करने का आदी है। इसी के चलते 16 जनवरी को लूट की घटना को अंजाम दिया था।