गुना नगर: सदर बाजार क्षेत्र में आभूषण की दुकान से ₹1.25 लाख की चेन लेकर फ़रार हुए ग्राहक बनकर आए दंपति, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सदर बाजार क्षेत्र में संचालित आभूषण विक्रेता की दुकान पर ग्राहक बनकर आए दम्पत्ति सवा लाख रुपए की चैन लेकर रफू चक्कर हो गए। दुकान संचालक ने सीसीटीवी फुटेज के साथ शहर कोतवाली में मामले की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन बदमाश दम्पत्ति का कोई सुराग नहीं लग सका है।