सोरांव: थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव में तालाब में मिले भाई-बहन के शव, हंगामे के दौरान पथराव से गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
थरवई थाना क्षेत्र के कटियारी (महमदपुर) गांव में रविवार की दोपहर 11 वर्षीय मधु और 9 वर्षीय सचिन का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन ने पड़ोसी पर दोनों बच्चों की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया । पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले ली । वहीं आक्रोशित परिजनों के हंगामे में गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।