आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को शिवपुरी के माधव चौक पर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा विशेष मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजते ही पुलिस बल सक्रिय हो गया और माधव चौक क्षेत्र में दो मिनट के लिए ब्लैकआउट किया गया। लाइट बंद होने और सायरन बजने के साथ ही वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे वाहन थम गए और राहगीर जहां थे, वहीं रुक गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सतर्कता के साथ व्यवस्था संभाली और लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों व सुरक्षित रहने की जानकारी दी।
माधव चौक पर आयोजित इस मॉक ड्रिल में अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम शिवपुरी श्री आनंद राजावत सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
#Shivpuri
1 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Nov 25, 2026