एआरटी सेंटर जिला चिकित्सालय शिवपुरी में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी एवं जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में पीलएएचआईव्ही क्लाइंट एवं उनके परिवारों के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में सिविल सर्जन शिवपुरी डॉ.आर.पी.सिंह चौहान, मेडीकल ऑफिसर डी.टी.सी. शिवपुरी डॉ आशीष व्यास के द्वारा एचआईव्ही होने के कारणों एवं उनके बचाव के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी से असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल शिवपुरी श्री नुपुर राठौर के द्वारा एचआईव्ही पीढ़ितों के अधिकार एवं उनको मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा हेल्प लाईन नम्बर 15100 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।
साथ ही बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति के अधिकारों का हनन होता है तो वह जिला विधिक सेवा सेवा प्राधिकरण शिवपुरी से निशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर नालसा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत बाल विवाह से बालक एवं बालिकाओं को होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18 से कम उम्र की बालिका एवं 21 वर्ष से कम उम्र के बालक का विवाह नहीं करना चाहिए यह कानून अपराध है।
#JansamparkMP
#Shivpuri