Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
bihar_publicnews
बांका: बिहार विधान परिषद सदस्य ललन प्रसाद हरिवंशपुर के तिलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचे, कई गांवों का भी किया भ्रमण
Banka, Banka
| Sep 6, 2026
#politics
#national
MORE NEWS
बांका जिले के अमरपुर बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों में मचा हड़कंप...
Banka, Banka | Sep 10, 2026
आज जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बांका से संचालित योजनाओं यथा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक की गई। प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बांका द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित योजनाओं की अब तक की प्रगति प्रस्तुत की गई। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित कुल लक्ष्य 1,300 के विरुद्ध अब तक 591 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो लक्ष्य का 45.46 प्रतिशत है। माहवार प्रगति के तहत जून में 82, जुलाई में 190 तथा अगस्त में 284 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत निर्धारित कुल लक्ष्य 4,122 के विरुद्ध अब तक 604 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें जून में 122, जुलाई में 150 तथा अगस्त में 266 आवेदन प्राप्त हुए। कुशल युवा कार्यक्रम के तहत अब तक कुल 2,107 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें जून में 589, जुलाई में 615 तथा अगस्त में 654 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु कार्ययोजना तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका के साथ समन्वय स्थापित कर जिले में अवस्थित सभी सरकारी उच्च विद्यालय/महाविद्यालय, निजी उच्च विद्यालय/निजी महाविद्यालय एवं सभी कोचिंग संस्थानों से समन्वय स्थापित कर अध्ययनरत 12वीं पास छात्र-छात्राओं की सूची अद्यतन मोबाइल नंबर के साथ प्राप्त कर जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बांका को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, नोडल शिक्षक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं इच्छुक अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त की जाए, ताकि उन्हें योजनाओं के अंतर्गत आच्छादित किया जा सके। जिले के सभी तालिमी मरकज/टोला सेवकों की प्रखंडवार बैठक आयोजित कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए इच्छुक लाभार्थियों की गुणवत्तापूर्ण सूची प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, बांका को जिले में कार्यरत सभी सेविका/सहायिका से समन्वय स्थापित कर निर्धारित प्रपत्र में उनके पोषक क्षेत्र में निवास करने वाले प्राथमिकता आधारित 12वीं/स्नातक पास छात्र-छात्राओं की सूची प्राप्त कर जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बांका को उपलब्ध कराने तथा गुणवत्तापूर्ण एवं इच्छुक अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त कर उन्हें योजना के अंतर्गत आच्छादित करने का निर्देश दिया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी, बांका से समन्वय स्थापित कर कार्यरत सभी विकास मित्रों के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में उनके पोषक क्षेत्र में निवास करने वाले छात्र-छात्राओं में प्राथमिकता आधारित 12वीं/स्नातक पास छात्र-छात्राओं की सूची प्राप्त कर जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बांका को उपलब्ध कराने तथा गुणवत्तापूर्ण एवं इच्छुक अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त कर उन्हें योजना के अंतर्गत आच्छादित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, जीविका से समन्वय स्थापित कर जीविका दीदियों के माध्यम से भी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों की गुणवत्तापूर्ण सूची प्राप्त करने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र युवाओं को संबंधित योजनाओं का लाभ मिल सके।
Banka, Bihar | Sep 9, 2026
दिनांक 08.09.2026 को मुख्य सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में 8वीं NCORD (State Level Narcotics Control Bureau) की उच्चस्तरीय बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण तथा नशे के विरुद्ध संचालित अभियान को और सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास 500 मीटर क्षेत्र होगा ‘ड्रग-फ्री जोन’ मुख्य सचिव द्वारा राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों के चारों ओर 500 मीटर के दायरे को ‘ड्रग-फ्री जोन’ घोषित कर इसे प्रभावी रूप से लागू करने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो द्वारा सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे जा चुके हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों एवं रेलवे पर विशेष निगरानी मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीमावर्ती जिलों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही, रेल परिसर एवं ट्रेनों के माध्यम से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए रेलवे पुलिस अधीक्षकों को भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में पिछले पांच वर्षों के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों, गिरफ्तार अभियुक्तों तथा जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थों की विस्तृत समीक्षा की गई। गांजा, हेरोइन, स्मैक, कोकीन, अफीम, कफ सिरप सहित अन्य मादक पदार्थों की जब्ती एवं की गई कार्रवाई से संबंधित आंकड़ों पर भी चर्चा की गई। वर्ष 2026 में जुलाई तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में हुई गिरफ्तारी एवं जब्ती की भी समीक्षा की गई। नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के प्रभावी संचालन पर जोर नशे की गिरफ्त में आए लोगों के उपचार एवं पुनर्वास के लिए मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम, 2017 के तहत पंजीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों (IRCA एवं DDAC) के संचालन की भी समीक्षा की गई। केंद्रों की प्रभावी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने तथा जरूरतमंद लोगों को उपचार एवं पुनर्वास की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया SOP मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को तलाशी, जब्ती, नमूना संग्रह एवं अनुसंधान से संबंधित हैंडबुक/मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) उपलब्ध कराई गई है। सभी जिलों में निर्धारित SOP के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। PIT-NDPS Act के तहत खतरनाक तस्करों पर कार्रवाई संगठित रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त खतरनाक अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए PIT-NDPS Act के तहत प्रस्ताव तैयार कर गृह विभाग को भेजे गए हैं। इसके माध्यम से नशीले पदार्थों के संगठित कारोबार में शामिल अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। राज्य सरकार का स्पष्ट संदेश है कि बिहार में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास ड्रग-फ्री जोन को प्रभावी रूप से लागू करने, सीमावर्ती क्षेत्रों एवं रेलवे पर निगरानी बढ़ाने तथा मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई से राज्य में नशा विरोधी अभियान को और मजबूती मिलेगी।
Banka, Bihar | Sep 9, 2026
आज ग्राम-करझौसा स्थित तसर अग्र परियोजना केन्द्र, इनारावरण, कटोरिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि 05 बीजागार भवन, ककून बैंक भवन एवं प्रशासनिक भवन का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। परिसर के रख-रखाव में कमी के कारण भवनों की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है।जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त करते हुए महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, बांका को केन्द्र के बेहतर उपयोग एवं रख-रखाव के लिए कार्य योजना तैयार कर 15 दिनों के अंदर प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, आवश्यक सहयोग एवं संसाधनों की उपलब्धता हेतु संबंधित विभाग से समन्वय एवं पत्राचार करने का भी निर्देश दिया गया। यह केन्द्र तसर कृषकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः इसका बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है ताकि किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। *निर्देश:* 1. केन्द्र के समुचित रख-रखाव एवं बेहतर उपयोग हेतु महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, DPM जीविका एवं DPO Planning, प्रभारी पदाधिकारी ,बैंकिंग शाखा संयुक्त रूप से एक कार्य योजना 7 दिनों के भीतर प्रस्तुत करेंगे। 2. ककून बैंक के लिए आवश्यक मशीनरी एवं उपकरण के अधिष्ठापन हेतु विभाग से पत्राचार कर शीघ्र क्रय/अधिष्ठापन सुनिश्चित करवाने के संबंध में अग्रतार करवाई की जाए।
Banka, Bihar | Sep 9, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में आई.सी.डी.एस. की समीक्षात्मक बैठक संपन्न; राज्य स्तर पर जिले की खराब रैंकिंग और लापरवाही पर कड़ी नाराजगी, अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब बांका: समाहरणालय के मिनी सभागार में आज जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास सेवाएं (आई.सी.डी.एस.) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्देश: राज्य स्तर पर जिले की खराब रैंकिंग पर खेद: पोषण ट्रैकर के विभिन्न संकेतकों में राज्य स्तर पर बांका जिले की रैंकिंग असंतोषजनक पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने गहरी नाराजगी और खेद व्यक्त किया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को एक सप्ताह के भीतर प्रदर्शन में ठोस सुधार कर जिले की स्थिति बेहतर करने का कड़ा निर्देश दिया। आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण: किराए के भवन में चल रहे 491 आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य सरकारी भवनों में संचालित केंद्रों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि नए भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सके। अर्धनिर्मित एवं अक्रियाशील केंद्रों की रिपोर्ट दो दिनों में तलब की गई। पोषण ट्रैकर व FRS प्रगति: फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) में 97.05% प्रगति को एक सप्ताह में शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया। टी.एच.आर. व गर्म पका भोजन वितरण में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस से स्पष्टीकरण पूछा गया। कम प्रगति पर नाराजगी एवं कार्रवाई: गृह भ्रमण, वजन-माप, आभा आईडी तथा गर्म पका भोजन के संकेतकों में धीमी गति पर नाराजगी जताई गई। रजौन, बाराहाट और बौंसी परियोजना की रैंकिंग निम्न पाए जाने पर सुधार की चेतावनी दी गई। टीकाकरण आंकड़े उपलब्ध न कराने पर सीडीपीओ रजौन एवं बांका से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कुपोषण पर फोकस व सख्त हिदायत: नाटापन, कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की पहचान कर आवश्यक सुधार करने तथा गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) भेजने का निर्देश दिया गया। खराब प्रदर्शन करने वाली महिला पर्यवेक्षिकाओं व सेविकाओं पर विभागीय कार्रवाई एवं अपेक्षित सुधार न होने पर चयनमुक्त करने की चेतावनी दी गई। बुनियादी सुविधाएं व अन्य योजनाएं: पेयजल, विद्युत और शौचालय विहीन केंद्रों को संबंधित विभागों से समन्वय कर जल्द सुविधायुक्त बनाने का निर्देश मिला। 'प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना' की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया, वहीं 'वन स्टॉप सेंटर' को निष्पादित मामलों का नियमित फॉलो-अप व रिकॉर्ड संधारण सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ), जिला समन्वयक एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
Banka, Bihar | Sep 9, 2026
#बांका : 20 हजार रिश्वत लेते चांदन के CO रविकांत कुमार गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा #nigrani #BiharNews #highlightseveryonefollowers
Banka, Banka | Sep 9, 2026
जमीन के खेल में बीस हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए चांदन CO को SVU ने रंगेहाथ पकड़ा...
Banka, Banka | Sep 9, 2026
बांका सदर अस्पताल में दो जच्चा-बच्चा की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!
Banka, Banka | Sep 9, 2026
#बांका में खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक कीमत वसूली की 06424-223001 दें सूचना, प्रशासन करेगा कार्रवाई #followmeonfacebook #highlightseveryonefollowers
Banka, Banka | Sep 9, 2026