आज ग्राम-करझौसा स्थित तसर अग्र परियोजना केन्द्र, इनारावरण, कटोरिया का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि 05 बीजागार भवन, ककून बैंक भवन एवं प्रशासनिक भवन का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। परिसर के रख-रखाव में कमी के कारण भवनों की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है।जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त करते हुए महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, बांका को केन्द्र के बेहतर उपयोग एवं रख-रखाव के लिए कार्य योजना तैयार कर 15 दिनों के अंदर प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, आवश्यक सहयोग एवं संसाधनों की उपलब्धता हेतु संबंधित विभाग से समन्वय एवं पत्राचार करने का भी निर्देश दिया गया।
यह केन्द्र तसर कृषकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः इसका बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है ताकि किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।
*निर्देश:*
1. केन्द्र के समुचित रख-रखाव एवं बेहतर उपयोग हेतु महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, DPM जीविका एवं DPO Planning, प्रभारी पदाधिकारी ,बैंकिंग शाखा संयुक्त रूप से एक कार्य योजना 7 दिनों के भीतर प्रस्तुत करेंगे।
2. ककून बैंक के लिए आवश्यक मशीनरी एवं उपकरण के अधिष्ठापन हेतु विभाग से पत्राचार कर शीघ्र क्रय/अधिष्ठापन सुनिश्चित करवाने के संबंध में अग्रतार करवाई की जाए।
28 views | Banka, Bihar | Sep 9, 2026