सिहोरा: विरासन देवी के पास झरने में हादसा, 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
विरासन देवी के पास स्थित झरने में रविवार शाम नहाने गए 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक नहाते समय झरने के गहरे पानी में चला गया और डूब गया घटना के बाद उसे तत्काल सिहोरा की शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया।