प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं ‘सेवा सेतु कैम्प’ का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
आज दिनांक 19.09.2026 को जिला पदाधिकारी, लखीसराय द्वारा उप विकास आयुक्त, लखीसराय, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, लखीसराय एवं सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, लखीसराय के साथ रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ऊर्जा विभाग द्वारा संचालित ‘प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं सेवा सेतु कैम्प’ के तहत आयोजित शिविर एवं सोलर संयंत्रों का स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में ग्राम रामगढ़ चौक निवासी श्री रंजीत कुमार, पिता-श्री गोपाल साव, उपभोक्ता संख्या-23710009739, श्रेणी-DS1D के परिसर में अधिष्ठापित 03 किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र का निरीक्षण किया गया।
उपभोक्ता द्वारा बताया गया कि जनवरी 2026 से अब तक सोलर संयंत्र के माध्यम से कुल 3,079 यूनिट विद्युत ऊर्जा का उत्पादन किया गया है। इसके फलस्वरूप विगत महीनों में उनका विद्युत विपत्र शून्य प्राप्त हो रहा है।
उपभोक्ता ने बताया कि सोलर संयंत्र के अधिष्ठापन हेतु बैंक द्वारा सरल एवं कम दर पर ऋण उपलब्ध कराया गया तथा योजना के तहत सरकार द्वारा देय ₹78,000 की अनुदान राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है।
इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
विदित हो कि ऊर्जा विभाग द्वारा लखीसराय जिले के सभी 07 प्रखंडों में दिनांक 17.09.2026 से 17.10.2026 तक ‘सेवा सेतु कैम्प’ के तहत प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में रामगढ़ चौक प्रखंड में आयोजित शिविर का जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा अधिक से अधिक लोगों को सोलर संयंत्र अधिष्ठापित कर योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
निरीक्षण के क्रम में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत ग्राम नारायणपुर, प्रखंड रामगढ़ चौक निवासी श्री अशोक मिस्त्री के परिसर में कुटीर ज्योति श्रेणी में अधिष्ठापित 1.1 किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र का भी निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा उपभोक्ता से योजना के लाभ एवं उनके अनुभव के संबंध में जानकारी ली गई। उपभोक्ता ने योजना के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अन्य लोगों को भी सोलर संयंत्र अधिष्ठापित कर योजना का लाभ लेने की सलाह दी।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों के माध्यम से आमजनों को योजना की जानकारी उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा जाए तथा आवेदन एवं संयंत्र अधिष्ठापन की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।
#lakhisaraibihar
#SolarEnergy
#bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
51 views | Lakhisarai, Bihar | Sep 19, 2026