श्री बालाजी स्कूल कालिंगा में दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ
हरियाणा स्टेट मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में पंचकूला, हिसार, जींद और सोनीपत की टीमों ने दर्ज की जीत
भिवानी, 21 नवंबर : जिला के गांव श्री बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय तृतीय मिक्स्ड सीनियर हरियाणा स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का शनिवार को शुभारंभ हुआ। 21 और 22 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाडिय़ों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजपूत प्रतिनिधि सभा, भिवानी के अफ्य़क्ष डॉ. बृजपाल सिंह परमार ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन कौशिक, रेणुका शर्मा एमडी श्री बालाजी स्कूल कालिंगा, डॉ. राजेश प्रोफेसर, विकास शर्मा और प्रिया उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. बृजपाल सिंह परमार ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, आपसी सहयोग, आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का माध्यम भी हैं। खिलाडिय़ों को हार-जीत की चिंता किए बिना पूरी मेहनत और खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आगे बढऩे के बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन 21 नवंबर को खेले गए मुकाबलों में विभिन्न जिलों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें पंचकूला ने रेवाड़ी को 14-9 से हराया। हिसार ने चरखी दादरी को 24-16 से पराजित किया। जींद ने झज्जर को 20-12 से हराया। सोनीपत ने हिसार को 32-27 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों ने शानदार खेल कौशल और टीम भावना का परिचय दिया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में नेटबॉल खेल को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी विभिन्न जिलों की टीमों के बीच मुकाबले जारी रहेंगे।
Bhiwani, Bhiwani | Nov 21, 2026