भिवानी में पीएम श्री स्कूलों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन: शिव कुमार
भिवानी( ) हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में समग्र शिक्षा भिवानी द्वारा पीएम श्री स्कूलों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन भीम स्टेडियम भिवानी में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला परियोजना समन्वयक डीपीसी शिव कुमार तंवर के निर्देशन एवं एपीसी विवेक अदलखा के मार्गदर्शन में किया गया।
इस जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तथा कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र एवं छात्राओं के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो तथा 4×100 मीटर रिले रेस शामिल रहीं।
कमल शर्मा ने प्रतियोगिता के परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि
200 मीटर दौड़ के परिणाम:
कक्षा 9 से 12 लड़कों में पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरान के अरमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल किरावड़ के बनित ने द्वितीय तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल खुर्द के अंकुश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 6 से 8 लड़कों में पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल किरावड़ के मनीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरान के अंशु ने द्वितीय तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लेघां के मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 9 से 12 लड़कियों में पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानी मंडी की पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भानगढ़ की स्वीटी ने द्वितीय तथा गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानी मंडी की सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 6 से 8 लड़कियों में पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बवानी खेड़ा की रश्मि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजीना की नीति ने द्वितीय तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लेघां की दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ के परिणाम:कक्षा 9 से 12 लड़कियों में पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहारू की अंजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजिना की चंचल ने द्वितीय तथा गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानी मंडी की कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 6 से 8 लड़कियों में पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल खुर्द की दीक्षु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरन की वंशिका ने द्वितीय तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजिना की नीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 9 से 12 लड़कों में पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरान के सूरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरान के देवेंद्र ने द्वितीय तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भानगढ़ के प्रीतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 6 से 8 लड़कों में पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडोली के कैलाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल किरावड़ के पुनीत ने द्वितीय तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरान के दीपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो के परिणाम :कक्षा 9 से 12 लड़कियों में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवानी खेड़ा की गुंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की आशा ने द्वितीय तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भानगढ़ की सुहाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शॉट पुट के परिणाम : लड़कों की स्पर्धा में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरान के सूरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिगावा जाटानी के हरीश ने द्वितीय तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिगावा जाटान के सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों की स्पर्धा में पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बवानी खेड़ा की आशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानी की पूजा ने द्वितीय तथा पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बवानी खेड़ा की गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लॉन्ग जंप के परिणाम : कक्षा 9 से 12 लड़कों में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडोली के अक्षय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल किरावड़ के दिशांत ने द्वितीय तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरन के देवेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना अनुशासन टीम भावना आत्मविश्वास एवं शारीरिक दक्षता का विकास करना तथा उन्हें अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एईओ प्रीतपाल, कमल शर्मा, अशोक चाहर, मानसी, सुषमा, श्वेता, प्रवीण कुमार, दयानंद, रामपाल, अरविंद कौशिक, लक्ष्मण गौड़, शैलेन्द्र एवं जीतपाल का विशेष सहयोग रहा।
जिला परियोजना समन्वयक शिव कुमार तंवर एवं एपीसी विवेक अदलखा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।