डी.बी.पी.एस स्कूल में मनाया हिन्दी दिवस, डी.बी.पी.एस स्कूल में दक्ष राणा में मारी भाषण में बाजी
जोगिंद्रनगर, पंकज पालिया : दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर में हिन्दी दिवस मनाया गया। डी.बी.पी.एस के प्रधानाचार्य राजेश डोगरा ने बताया कि 6वीं से 8वीं के बच्चों की भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।भाषण प्रतियोगिता का विषय जंक फूड स्वास्थय का दुश्मन, सोशल मीडिया का युवाओं पर प्रभाव तथा हिन्दी की उत्पति व विकास रहा। भाषण में दक्ष राणा 7वीं ने पहला,सृष्टि ठाकुर 8वीं ने दूसरा तथा हर्षाली ठाकुर 6वीं ने तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा नौंवीं व दसवीं के बच्चों के लिए अनुच्छेछ लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रधानाचार्य राजेश डोगरा ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसके प्रसार प्रचार को अधिक बढ़ावा देने की बात कही। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या लता राणा, अध्यापकों में रेखा जमवाल व सुनील उपस्थित रहे।
जोगिंद्रनगर: डी.बी.पी.एस स्कूल में हिन्दी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पाने वाले बच्चे प्रधानाचार्य राजेश डोगरा के साथ।