बेगूसराय: गढ़पुरा गांव में आग तापने के दौरान एक महिला झुलस कर हुई गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़पुरा गांव में आग तापने के दौरान एक महिला झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसकी पहचान गढ़पुरा गांव निवासी गीता देवी के रूप में हुई है। घायल अवस्था में महिला को परिजनों ने इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।